फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उप मुख्यमंत्री के आगमन पर शहर का यातायात किया परिवर्तित

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के सहारनपुर आगमन पर शहर की यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। जिससे शहर में जाम की स्थिति उत्पन्न न हो। शहर में भारी वाहनों को प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को जिले में उप मुख्यमंत्री के आगमन के मद्देनजर शहर की यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। सुबह 8 बजे से रूट डायवर्जन लागू कर दिया जाएगा। एसएसपी बबलू कुमार ने सभी थानाध्यक्षों को निर्देश दिए हैं कि अपने-अपने क्षेत्र में प्रत्येक डायवर्जन वाले स्थान पर पर्याप्त पुलिस बल नियुक्त कर डायवर्जन को कड़ाई से लागू कराएं। डायवर्जन के दौरान कोई भी भारी वाहन शहर की ओर नहीं आने दिया जाएगा।
--। यह रहेगा परिवर्तित यातायात
1. दिल्ली, शामली की ओर से आने वाले भारी वाहन (ट्रक, ट्रैक्टर-ट्राली) जिन्हें अंबाला की ओर जाना है, वे नानौता में संजय चौक से गंगोह, नकुड़ के रास्ते शाहजहांपुर चौकी होकर जाएंगे।
विज्ञापन

2. दिल्ली, शामली की ओर से आने वाले भारी वाहन (ट्रक, ट्रैक्टर-ट्राली) जिन्हें मुजफ्फरनगर एवं देहरादून की ओर जाना है, वे नानौता में संजय चौक से बड़गांव के रास्ते देवबंद होकर जाएंगे।
3. अंबाला की ओर से आने वाले भारी वाहन (ट्रक, ट्रैक्टर-ट्राली) जिन्हें दिल्ली की ओर जाना है, वे शाहजंहापुर चौकी से नकुड, गंगोह, नानौता में संजय चौक से होकर जाएंगे।
4. अंबाला की ओर से आने वाले भारी वाहन (ट्रक, ट्रैक्टर-ट्राली) जिन्हें देहरादून व मुजफ्फरनगर की ओर जाना है, वे शाहजहांपुर चौकी से चिलकाना, कलसिया, छुटमलपुर के रास्ते होकर जाएंगे।
5. मुजफ्फरनगर की ओर से आने वाले भारी वाहन (ट्रक, ट्रैक्टर-ट्राली) जिन्हें देहरादून की ओर जाना है वे देवबंद, नांगल, गागलहेड़ी होकर छुटमलपुर के रास्ते देहरादून जाएंगे।
6. विकासनगर, बेहट की ओर से आने वाले भारी वाहन (ट्रक, ट्रैक्टर-ट्राली) जिन्हें दिल्ली की ओर जाना हे वह कलसिया तिराहे से छुटमलपुर से गागलहेड़ी से देवबंद से नानौता होकर जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें