फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना लोडर पलटा, चालक सहित दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गन्ना लोडर अनियंत्रित होकर पलटा, चालक सहित दो की मौत
विज्ञापन

- बिलासपुर में गन्ना भरते समय हुआ हादसा, एक मजदूर जख्मी

देवबंद (सहारनपुर)। खेड़ा मुगल क्षेत्र के बिलासपुर गांव स्थित गन्ना क्रय केंद्र पर ट्रैक्टर-ट्राले में गन्ना भर रहा गन्ना लोडर अनियंत्रित होकर पलट गया। इसके नीचे दबने से चालक सहित दो लोगों की मौत हो गई जबकि एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को उपचार के लिए देवबंद सीएचसी में भर्ती कराया।
शामली जिले के गांव भैंसी निवासी फुरकान शनिवार सुबह बिलासपुर गांव के गन्ना क्रय केंद्र पर ट्रैक्टर-ट्राले में लोडर से गन्ना भर रहा था। गन्ना लोडर पर उसके साथ छुटमलपुर निवासी इमरान और घाटमपुर निवासी मजदूर तारिक भी बैठे थे। गन्ना भरते समय अचानक लोडर का रोलर टूट गया। इससे वह अनियंत्रित होकर पलट गया। इसके नीचे दबने से चालक फुरकान और इमरान की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि तारिक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा देख गन्ना क्रय केंद्र पर काम कर रहे मजदूरों की चीख निकल पड़ी। ग्रामीणों ने बामुश्किल दोनों के शवों को गन्ना लोडर के नीचे से बाहर निकाला। वहीं, सूचना मिलते ही कोतवाल पंकज त्यागी और खेडा मुगल पुलिस चौकी इंचार्ज धमेंद्र मलिक पुलिस बल के साथ पहुंचे। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा जबकि गंभीर घायल तारिक को उपचार के लिए सीएचसी भिजवाया। यहां से प्राथमिक उपचार के लिए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

उधर, फुरकान और इमरान के परिजनों ने लिखित में पुलिस को कोई भी कार्रवाई न करने की मांग की। इस पर पुलिस ने शव परिजनों के सुपुर्द कर दिए। सीओ सिद्धार्थ सिंह ने बताया कि गन्ना लोडर के नीचे दबने से दोनों लोगों की मौत हुई है। परिजन को ई भी कार्रवाई नहीं चाहते हैं।
विज्ञापन

---
हादसों में दो दिन में पांच लोगों की मौत
देवबंद। देवबंद में दर्दनाक हादसों में दो दिन के भीतर पांच लोगों की मौत हो गई। शुक्रवार को जहां साखन नहर के पास कार और बाइक की टक्कर से तेरहवीं से लौट रहे तीन लोगों की मौत हो गई थी। वहीं शनिवार को खेड़ा मुगल क्षेत्र के बिलासपुर गांव में गन्ना लोडर के पलटने से चालक समेत दो लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें