निराश्रित महिला पेंशन शिविर
में 148 मामलों का निस्तारण
देवबंद। तहसील परिसर में शनिवार को निराश्रित महिला एवं विधवा पेंशन शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 148 मामलों का निस्तारण कर उन्हें समाज कल्याण विभाग की वेबसाइट पर डाला गया।
तहसीलदार परमानंद झा ने बताया कि शिविर में विधवा महिलाओं ने पेंशन के लिए आवेदन पत्र भरें। इनमें से जांच उपरांत 148 फार्मों को समाज कल्याण विभाग की वेबसाइट पर डाल दिया गया है। साथ ही कहा कि एसडीएम रामविलास यादव के निर्देश के अनुपालन में भू-सुधार कार्यक्रम के तहत गरीब धींवर और काहर जाति के लोगों को मत्स्य पालन के लिए 10 वर्षीय पट्टा शिविर आयोजित किया गया। इसमें 160 लोगों ने भाग लिया। उन्हें अधिकारियों ने नीलामी की शर्तों को पढ़कर सुनाया। इनमें से 18 लोगों शर्तों को पूरा कर अपने फार्म जमा कराए। तहसीलदार ने बताया कि 26 मार्च को तहसील के 16 बड़े बकायेदारों की कुर्कशुदा संपत्ति को एसडीएम की देखरेख में नीलाम किया जाएगा। नीलामी प्रक्रिया में सर्किल रेट से अधिक बोली लगाने वाले के पक्ष में बोली छोड़ी जाएगी।