तीन दिवसीय योग शिविर में भाग लेंगे बाबा रामदेव
सहारनपुर। जनता रोड स्थित महाराज सिंह डिग्री कॉलेज के मैदान पर तीन दिवसीय योग शिविर में योग गुरु बाबा रामदेव भाग लेंगे। एक से तीन अप्रैल तक योग शिविर चलेगा।
भारत स्वाभिमान पतंजलि योगपीठ समिति के जिला प्रभारी बृजमोहन आर्य ने बताया कि बाबा रामदेव के कार्यक्रम को लेकर पूरे जिले में प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। ताकि योग शिविर में भाग लेकर लोग निरोग रहने के गुर सीख सकें। जनता रोड स्थित महाराज सिंह डिग्री कॉलेज के मैदान पर एक से तीन अप्रैल तक सुबह पांच से सात बजे तक योग शिविर चलेगा, जिसमें बाबा रामदेव योग कराएंगे। बाबा रामदेव के कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति के राज्य प्रभारी सुनील शास्त्री, विपिन आर्य, ऋषिपाल, अरविंद आर्य, अनिल सिक्का, मिथलेश, गीता, अतुल आर्य, करिश्मा भाग ले रहे हैं।