रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश पर गांव जंधेडा शसमपुर के सरदार वल्लभ भाई पटेल इंटर कालेज स्कूल में जिला विज्ञान क्लब सहारनपुर द्वारा विज्ञान जागरूकता और लोकप्रिय करण साइंटिफिक मैजिक शो कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें लगभग 600 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग कर विज्ञान की बारीकियों को सीखा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डा. संजय जैन जिला संयोजक जिला विज्ञान क्लब, तरसपाल प्रधान, बनारसी दास, रामकुमार, विकास पंवार प्रधानाचार्य सोमपाल प्रबंधक ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित करके किया। कार्यक्रम में छात्र छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम के अंत में महान भौतिक वैज्ञानिक स्टीफेन हाकिंस के निधन पर श्रद्धांजलि दी गयी। इस मौके पर प्रधानाचार्य रामकुमार, मनोज कुमार, सतीश कुमार, कृष्णपाल, वीरेंद्र सिंह, देवेंद्र, अमरपाल, रामकुमार, बिजेंद्र, संजय, प्रवीन, पंकज, लक्ष्मण, राजेश, संदीप, संजय आदि मौजूद रहे।