फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंडरग्राउंड, मल्टीलेवल पार्किंग के लिए स्थल चिह्नित

विज्ञापन
विज्ञापन
अंडरग्राउंड, मल्टीलेवल पार्किंग के लिए स्थल चिह्नित
विज्ञापन

सहारनपुर। स्मार्ट सिटी योजना के तहत शहर में अनेक जगहों पर स्मार्ट पार्किंग व्यवस्था की जाएगी। खास बात यह है कि नगर निगम अंबाला रोड स्थित बस अड्डे वाली अपनी जमीन और जुबली पार्क में स्मार्ट अंडरग्राउंड और मल्टीलेवल पार्किंग स्थल बनाएगा। इस व्यवस्था के बाद सड़कों पर अवैध पार्किंग काफी हद तक कम हो सकेगी।
इस समय अतिक्रमण और जाम शहर की सबसे बड़ी समस्याओं में शामिल है। इसकी प्रमुख वजह शहर में पार्किंग की सही व्यवस्था का न होना है। इस वजह से तमाम छोटे और बड़े वाहन सड़कों पर खड़े होते हैं। इतना ही नहीं, बाजारों में दुकानदार भी अपने वाहनों को दुकानों के ही सामने सड़कों पर लगाते हैं। नेहरू मार्केट, प्रताप मार्केट, शहीद गंज, मोरगंज, हिरन मारान, रायवाला, रानी बाजार इसके बेहतर उदाहरण हैं। वाहन सड़कों पर न खड़े हों और राहगीरों को चलने के लिए खुली सड़क मिल सके। इसके लिए नगर निगम ने स्मार्ट सिटी योजना के तहत शहर में जगह-जगह स्मार्ट पार्किंग बनाने का निर्णय लिया है। शहर के बीचों बीच जुबली पार्क है। जुबली पार्क के चारों और बाजार हैं। नगर निगम ने सबसे पहले जुबली पार्क में एक स्मार्ट अंडरग्राउंड मल्टीलेवल की पार्किंग बनाने का निर्णय लिया है। निर्माण कंपनी ने पार्किंग का नक्शा भी तैयार कर लिया है। इस पर अब केवल काम शुरू होना बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी स्मार्ट अंडरग्राउंड मल्टीलेवल पार्किंग अंबाला रोड स्थित बस अड्डे के लिए इस्तेमाल हो रही नगर निगम की जमीन पर बनाई जाएगी। यह भी घंटाघर से मुश्किल से 300 मीटर की दूरी पर है। गौरतलब है कि बस अड्डे को शहर से बाहर करने की योजना है। इनके अलावा नगर निगम ने स्मार्ट स्ट्रीट पार्किंग बनाने का भी निर्णय लिया है। यह स्ट्रीट पार्किंग रेलवे स्टेशन रोड, मंडी समिति रोड और पांवधोई नदी के ऊपर होंगी। नदी के कुछ हिस्से पर लिंटर डालकर उसका इस्तेमाल पार्किंग के रूप में किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें