फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिसकर्मियों की कार पलटी, एक की मौत, दो गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिसकर्मियों की कार पलटी, एक की मौत, दो गंभीर
विज्ञापन


रामपुर मनिहारान। दिल्ली रोड हाईवे पर तेज गति से आ रही पुलिस की गाड़ी रोडवेज बस से आगे निकलने के प्रयास में हाईवे पर पलट गई। तेज गति होने के कारण कार ने हाईवे पर ही कई बार पलटी खाई। उसमें सवार तीनों पुलिस कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंचे राहगीरों ने बड़ी मुश्किल से कार को सीधा किया और घायलों को बाहर निकाला। पुलिस ने तीनों घायलों को मेडिग्राम में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान एक पुलिस कर्मी की मौत हो गई।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की शाम पौने सात बजे सहारनपुर से स्विफ्ट कार सवार तीन पुलिसकर्मी रामपुर मनिहारान की तरफ आ रहे थे। गांव नंदपुर के पास कार सवारों ने रोडवेज बस को ओवरटेक करने का प्रयास किया। इसी दौरान सामने से आ रहे एक अन्य वाहन को देख कर कार चला रहे सिपाही ने तेजी से ब्रेक लगा दिए जिससे कार बेकाबू हो कर हाईवे पर पलटते हुए सड़क किनारे आकर रुकी। हादसे में कार सवार तीनों पुलिस कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद राहगीरों ने कार को बड़ी मुश्किल से सीधा किया और घायलों को कार से बाहर निकाला। हाईवे पर कई पलटने के कारण कार के परखच्चे उड़ गए। घटना के बाद मौके पर जाम लग गया काफी देर बाद हाईवे से गाड़ी से हटाकर यातायात चालू किया गया। कार सवार पुलिसकर्मी अमित धामा सहारनपुर राकेश केमिकल चौकी पर तैनात है, जबकि अमित तोमर व टिमली पुलिस लाइन में हैं। अमित धामा की उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि अमित तोमर व टिमली की हालत नाजुक बनी हुई है। सूचना के बाद एसएसपी बबलू कुमार भी मेडिग्राम पहुंचे और घटना की जानकारी ली। एसपी देहात विद्या सागर मिश्र व पुलिस क्षेत्राधिकारी यतेन्द्र नागर भी मौके पर ही मौजूद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें