फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेलेंटाइन डे पर इजहार ए मुहब्बत किया प्यार के परिंदों न

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। वेलेंटाइन डे के काफी विरोध और हंगामे के बावजूद प्यार के परिंदों ने जमाने की नजरों से बचते हुए खुलकर इजहार-ए-मोहब्बत किया। प्रेमी जोड़ों के साथ ही नव दंपतियों और जल्द ही परिणय सूत्र में बंधने वाले युवक युवतियों ने भी पूरे उत्साह से प्रेम दिवस मनाया। कुछ ने शहर के ही होटलों, रेस्टोरेंटों में वेलेंटाइन ब्रेकफास्ट, वेलेंटाइन लंच और वेलेंटाइन स्पेशल डिनर की तैयारियां कीं तो काफी युवा ऐसे भी रहे जिन्होंने दून की वादियों मसूरी के अलावा ऋषिकेश और हरिद्वार जाकर भी इस दिन को खास अंदाज में बिताया।
विज्ञापन

अंबाला रोड और देहरादून रोड के कुछ होटलों और रेस्टोरेंटों में वेलेंटाइन पार्टी में व्यस्त कुछ युवाओं ने बताया कि विरोध और हंगामे के बीच काफी छिपते छिपाते आउटर एरिया में आए हैं। यहां उन्होंने मनपसंद खाना खाए। चॉकलेट और मिष्ठान की स्पेशल डिस पेश की। शहर के नव दंपतियों नीरज गुप्ता और सोनिया, संदीप मेहरा और कोमल ने बताया कि घर पर ही वेलेंटाइन डे को सेलीब्रेट किया।
कुछ परिवारों ने बच्चों के साथ भी वेलेंटाइन मनाया। उन्होंने बच्चों के साथ बाजारों में पॉपकोर्न, चॉकलेट, आइसक्रीम, गुंजिया, पिज्जा और चाट पार्टियों का लुत्फ उठाया। आवास विकास के मोहित जैन पत्नी और बच्चों के साथ मसूरी रवाना हुए। इसके अलावा लंबे समय से सुखी वैवाहिक जीवन बिता रहे कुछ दंपतियों ने भी परिवार के संग मूवी आदि देखकर इस दिन को सेलिब्रेट किया।
विज्ञापन

----
ज्वैलरी, मोबाइल, गैजेट्स की खूब रही मांग
- दिल की आकृति वाले सोने चांदी के आभूषणों के अलावा पांच से सात हजार रुपये की कीमत के स्टाइलिश स्मार्ट फोन, मॉडर्न वॉच जैसे गैजेट्स के साथ ही अन्य कई तरह के उपहारों की भी काफी मांग रही। नए शहर के बाजारों में वेलेंटाइन खरीददारी का असर अधिक देखने को मिला। वेलेंटाइन स्पेशल स्कीम के साथ ऑनलाइन शॉपिंग करके भी उपहार दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें