फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शतरंज में चला शह और मात की खेल

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। जेवी जैन कॉलेज में आयोजित स्पोर्ट्स मेले के तहत रविवार को शतरंज और ताइक्वांडो प्रतियोगिताएं कराई गईं। ताइक्वांडो में एक ओर जहां रोमांचकारी मुकाबले देखने को मिले, वहीं दूसरी ओर शतरंज में शह और मात का खेल चला।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का उद्घाटन सहारनपुर क्लब के सचिव सतेंद्रपाल सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। उन्होंने खेलों के दौरान खेल भावना बनाए रखने और अनुशासन में रहने की सीख दी। कहा कि हार और जीत खेल के दो पहलू हैं, मगर खेल बड़ी बात है। महिलाओं के बीच हुए शतरंज के फाइनल मुकाबले में बीकॉम की रूपम गोगियान, बीएससी की नव्या को हराकर विजेता बनी। पुरुषों के फाइनल में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के वंश सिंघल ने रेनबो स्कूल के विशु सैनी को हराया और विजेता बने। उधर, ताइक्वांडो प्रतियोगिता के भी मुकाबले हुए। जिसमें महिला और पुरुष खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। इस दौरान डॉ. हरवीर चौधरी, डॉ. हरिओम गुप्ता, डॉ. परविंदर मलिक, नीतू, डॉ. संदीप गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

ताइक्वांडो प्रतियोगिता के परिणाम
भार वर्ग प्रथम द्वितीय
35 किलोग्राम महिला लक्ष्मी सोनम
35 से 42 किलोग्राम तनु सृष्टि
49 से 56 किलोग्राम रिया जाटव शिवानी वर्मा
56 किलोग्राम से अधिक साक्षी पंवार हुमेरा नाज
40 किलोग्राम पुरुष देवपाल उपेश
40 से 47 किलोग्राम जतिन विदित बर्मन
47 से 54 किलोग्राम सोनू वासु सोनकर
54 से 61 किलोग्राम सतीश अमन
60 किलोग्राम से अधिक मयंक गौरव
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें