फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान की मौत की जांच हो: रूद्रसैन

विज्ञापन
विज्ञापन
अधिशासी अभियंता कार्यालय में हुई
विज्ञापन

किसान की मौत की जांच हो: रूद्रसैन

सहारनपुर। सपा जिलाध्यक्ष चौधरी रूद्रसैन ने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए लोकतंत्र का गला घोटने का प्रयास कर रही है। उन्होंने विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता कार्यालय में हुई किसान तेजपाल सिंह की मौत की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को अंबाला रोड स्थित कार्यालय में हुई बैठक में सपा के जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। उन्होंने कहा कि चुनावी घोषणा पत्र में भाजपा ने किसान हितैषी होने का दावा किया था। लेकिन अफसरशाही किसानों की समस्याओं की सुनवाई नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता कार्यालय में हुई किसान तेजपाल सिंह की मौत के कारणों का पता लगाने के लिए इस घटना की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। उमंग जैन ने कहा कि सपा किसी भी सूरत में किसानों, मजदूरों और वंचित समाज का उत्पीड़न नहीं होने देगी। उन्होंने प्रदेश सरकार से उत्पीड़न की घटनाओं पर अंकुश लगाने की मांग की। पुष्पेंद्र चौधरी, प्रवीण बांदूखेडी, ओमी पंवार, राव वजाहत, आकाश खटीक, हनीफ तेली, चंद्रपाल, इमरान राजा, पोली गुर्जर, सेठपाल सिंह, प्रीतम सिंह, बलेंद्र सिंह, महावीर सिंह, चंद्रपाल सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें