फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीएसटी पर विद्यार्थियों की शंकाओं का समाधान

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगोह (सहारनपुर)। कृष्णा इंस्टीट्यूट आफ एजूकेशन एंड मैनेजमेंट में इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउंटेंटस ऑफ इंडिया के सौजन्य से कार्यशाला आयोजित की गई। जिसमें ग्रामीण क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को वर्तमान भारतीय अर्थव्यवस्था के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। इसके साथ ही ईमानदारी से टैक्स भुगतान कर देश के विकास में सहभागी बनने की शपथ भी दिलाई गई।
विज्ञापन

कार्यशाला का शुभारंभ इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टड एकाउंटेंटस ऑफ इंडिया की सहारनपुर शाखा के चेयरमैन आशीष गर्ग, वाइस चेयरमैन विकास अरोड़ा, सचिव दीप किनरा, मैनेजर राहुल शाह, प्राचार्य डा. अनिल कुमार और प्रबंध समिति सदस्य वरुण गर्ग एवं नीरज गोयल ने किया। की। अतिथियों द्वारा बजट एवं जीएसटी सहित भारतीय अर्थव्यवस्था से संबंधित समस्त बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा करते हुए जीएसटी के विषय में जानकारियां दी गई। कार्यशाला में विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर सहभागिता की और करियर से संबंधित शंकाओं को दूर किया। संचालन स्वीटी मलिक, हर्षिता शर्मा एवं बीसीए छात्र मनीश मनोचा ने किया। प्राचार्य डा. अनिल कुमार ने आभार जताया। अतिथि गण को स्मृति चिह्न भेंट किए गए। वरुण गर्ग, विपुल भारद्वाज, मयंक शर्मा, कुलदीप कुमार, वीरेंद्र आर्या, विनोद सहगल, विपिन धीमान, अमित शर्मा, निसात पठान, विभा सैनी, मांगे राम आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें