फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बजट से गरीबों का होगा अपने घर का सपना सच

विज्ञापन
विज्ञापन
बजट से सच होगा गरीबों के घर का सपना
विज्ञापन

सहारनपुर। वित्तमंत्री अरुण जेटली ने किफायती आवास योजना के तहत हर व्यक्ति को अपने घर का सपना साकार करने की योजना की घोषणा की है। इसमें आवास निधि की स्थापना कर ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। बजट में ग्रामीण क्षेत्रों में अगले वित्त वर्ष तक एक करोड़ से अधिक घरों का निर्माण कराए जाने की घोषणा की गई। इससे लोग अपने घर का सपना पूरा कर पाएंगे।
अरुण जेटली का बजट में प्रत्येक व्यक्ति का अपना आवास को लक्ष्य बनाकर घोषणा की गई। इसमें राष्ट्रीय आवास बैंक के साथ मिलकर एक समर्पित किफायती आवास निधि स्थापित की जाएगी जो आवास के लिए ऋण मुहैया कराएगी। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मौजूदा और अगले वित्त वर्ष में ग्रामीण क्षेत्रों में एक करोड़ से अधिक घरों के निर्माण कराए जाने की घोषणा की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस घोषणा से गांवों के आवास विहीन परिवारों को अपने घर की उम्मीद जगी है। कुछ लोग गांवों में झोपड़ी में रह रहे हैं और कुछ कच्चे मकान भी हैं। ऐसे लोगों को सरकार ऋण देकर उनका अपने आवास का सपना पूरा करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें