फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे कर्मचारियों ने उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। नारदर्न रेलवे मेंस यूनियन के नेतृत्व में मेमू कार शेड कर्मचारियों द्वारा रोष प्रकट करते हुए प्रदर्शन किया। उन्होंने अधिकारियों पर शोषण करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

मेमू कार शेड के कर्मचारियों द्वारा 16 जनवरी से लगातार रोष प्रदर्शन किया जा रहा है। प्रशासन को चेतावनी दी जा रही है। सचिव परमजीत सिंह एवं लोको ब्रांच के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि कर्मचारियों का लगातार शोषण किया जा रहा है। अधिकारी कोई सुनवाई नहीं कर रहे हैं। जिसके चलते आंदोलन का रुख करना पड़ा है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की भारी कमी है। सिर्फ 30 प्रतिशत स्टाफ से ही काम करवाया जा रहा है। नियमित ड्यूटी कराई जा रही है जो सुरक्षा की दृष्टि से गलत है।
इसके अलावा कर्मचारियों का प्रमोशन नहीं किया जा रहा है। रीस्ट्रक्चिरिंग भी नहीं हुई है। शेड के लगभग सभी कर्मचारी 12 साल से एक ही पद पर कार्यरत हैं, जबकि अन्य विभागों में इतने समय से 2 से 3 प्रमोशन प्राप्त किए जाते। कोई आवाज उठाता है तो कार्रवाई की धमकी दी जाती है। उन्होंने चेतावनी दी कि शीघ्र ही उनके मुद्दों की ओर ध्यान नहीं दिया गया तो एक फरवरी से कर्मचारी पूरी तरह से धरने पर बैठ जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

धरना प्रदर्शन करने वालों में अवतार सिंह, फूल सिंह, दुष्यंत कुमार, महेंद्र नरुला, हेमंत, विनोद, कुलजीत कौर, विजय लक्ष्मी, अंजलि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें