फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरस्कार वितरण के साथ क्रीड़ा प्रतियोगिताओं का समापन

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगोह (सहारनपुर)। गांव महंगी स्थित गुरुनानक कन्या इंटर कॉलेज में चल रही वार्षिक त्रिदिवसीय क्रीड़ा प्रतियोगिताओं के अंतिम दिन म्यूजिकल चेयर, मेंढक दौड़, कबड्डी आदि प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। विजेताओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

कॉलेज परिसर में चल रही प्रतियोगिताओं के अंतिम दिन गुरुनानक पब्लिक स्कूल के बच्चों ने म्यूजिकल चेयर और मेंढक दौड़ प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन किया। मेंढक दौड़ में लवप्रीत सिंह ने प्रथम, विवेक पांचाल ने द्वितीय और नवजौत कौर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। लेमन रेस में सारिया प्रथम, शाहरुख द्वितीय और गुरप्रीत तृतीय स्थान पर रहे। म्यूजिकल चेयर में कन्हैया ने प्रथम, गगन सैनी ने द्वितीय और अनुष्का राठौर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग में ऊंची कूद में खुशी सैनी प्रथम, साक्षी सैनी द्वितीय रहे। सीनियर वर्ग ऊंची कूद में कक्षा 11 की कोमल ने प्रथम और कक्षा 9 की तरन्नुम ने द्वितीय स्थान पाया। जूनियर वर्ग 800 मीटर दौड़ में अकमल प्रथम, उज्जवल द्वितीय और अनस तृतीय स्थान पर रहे। कबड्डी में सीनियर वर्ग में गीता हाउस प्रथम, सानिया नेहवाल हाउस द्वितीय रहे। जूनियर वर्ग कबड्डी में सुभाष चंद बोस हाउस ने प्रथम एवं मेजर ध्यानचंद हाउस ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। डायरेक्टर मेघराज सिंह, पूर्व प्रधान रामकुमार वर्मा, प्रधानाचार्या कुसुमलता चौधरी आदि ने विजेताओं को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें