फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यकारिणी ने ली शिक्षक हितों की रक्षा करने की शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन
कार्यकारिणी ने ली शिक्षक हितों की रक्षा करने की शपथ
विज्ञापन


सहारनपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (चेतनारायण गुट) की जनपद सहारनपुर की नव निर्वाचित कार्यकारिणी ने शिक्षक हितों की रक्षा करने की शपथ ली। मौका था चकराता रोड स्थित एसडी इंटर कॉलेज के सभागार में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह का। नए पदाधिकारियों ने अपनी जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा से निर्वहन करने का संकल्प दोहराया।
विज्ञापन

शपथ मुख्य अतिथि रहे प्रदेश महामंत्री एवं पूर्व एमएलसी रामबाबू शास्त्री के द्वारा दिलाई गई। उन्होंने सभी पदाधिकारियों को बधाई देते हुए शिक्षक हितों की लड़ाई को पूरी निष्ठा के साथ लड़ने की अपील की। उन्होंने संगठन के द्वारा प्रदेश के उप मुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा के समक्ष रखी गई पुरानी पेंशन बहाली की मांग समेत अनेक मुद्दों पर चर्चा की। कहा कि संगठन की मांग पर वित्तविहीन के मानदेय एवं राज्य कर्मचारियों की तरह शिक्षकों और उनके आश्रितों को कैशलेश चिकित्सा सुविधा पर तीन समितियां गठित की गई हैं। समारोह में बेहट विधायक नरेश सैनी, पूर्व विधायक सुरेंद्र कपिल, वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. एन सिंह, दलित सेना के राष्ट्रीय महासचिव दीपक जाटव, सतपाल वर्मा, रालोद के जिलाध्यक्ष राव केसर सलीम, महासचिव चौधरी धीर सिंह, चुनाव अधिकारी बीपी सोम, प्रांतीय मंत्री रजनीश चौहान, कोमवीर सिंह तोमर, रामनरेश शर्मा आदि मौजूद रहेे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें