फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विज्ञान प्रदर्शनी में जल, ऊर्जा संरक्षण का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञान प्रदर्शनी में जल, ऊर्जा संरक्षण का संदेश
विज्ञापन


सहारनपुर। गॉड फील्ड पब्लिक स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने जल संरक्षण, प्रदूषण नियंत्रण, सोलर पैनल, सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट आदि के मॉडल पेश किए। इनके माध्यम से जल और ऊर्जा संरक्षण का संदेश दिया गया। अतिथियों ने विद्यार्थियों के काम की सराहना की। इसके बाद सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ कर्नल जेएस मान ने दीप जलाकर किया। उन्होंने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इसमें बच्चों ने रेन हार्वेस्टिंग सिस्टम, मिनी जेसीबी, मिनी वाशिंग मशीन, बाइक, सोलर पैनल, थर्मल पावर, सीवेज ट्रीटमेंट सिस्टम, पाइथागोरस थ्योरम, डाइजेस्टिव सिस्टम, डायलेसिस मशीन आदि के मॉडल प्रदर्शित किए गए। इसके बाद केजी के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के तहत नृत्य और गायन की मनमोहक प्रस्तुति देकर वाहवाही लूटी। इस मौके पर सुधीर जोशी, सुरेंद्र चौहान, मंजू जैन, पूनम श्रीवास्तव, सविता मखीजा, फादर एल थारसिस, डॉ. किरण, प्रधानाचार्य इंदू आर्य आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें