महाराष्ट्र की घटना के विरोध में प्रदर्शन
सहारनपुर। भीम आर्मी भारत एकता मिशन के कार्यकर्ताओं ने महाराष्ट्र के भीमा कोरा गांव में दलितों पर किए गए हमला के विरोध में पुलिस लाइन में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने पीड़ितों का मुआवजा दिए जाने की मांग की।
बुधवार को भीम आर्मी भारत एकता मिशन के कार्यकर्ता एकत्रित होकर पुलिस लाइन पहुंचे और उन्होंने महाराष्ट्र में दलितों पर हुए हमले के विरोध में जमकर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि महाराष्ट्र के भीमा कोरा गांव में विजय दिवस की 200 वीं वर्षगांठ मना रहे निहत्थे दलितों पर जानलेवा हमला किया। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगरया कि देश में रोजाना दलितों पर अत्याचार के मामले सामने आ रहे हैं। जब भी दलित बहुजन अपने किसी भी पर्व को मनाता है तो उस पर हमला किया जाता है। अपर हिंदू संगठनों को दलितों की खुशियां बर्दाश्त नहीं होतीं। 6 दिसंबर को शौर्य दिवस बनाया जाता है जबकि 6 दिसंबर को संविधान निर्माता डाक्टर भीमराव अंबेडकर का निर्वाण दिवस होता है। बाबरी मस्जिद के गिराने की आड़ में इस दिन शौर्य दिवस मनाते हैं। इस पर प्रतिबंध लगना चाहिए। दलितों के शौर्य दिवस पर ही राजनीति की जाती है। कार्यकर्ताओं ने मांग की है कि महाराष्ट्र में हुई घटना के पीड़ितों को उचित मुआवजा दिया जाए तथा ऐसी घटनाओं पर रोक लगाई जाए। ऐसे संगठनों एवं घटनाओं पर रोक नहीं लगाई गई तो भी आर्मी आंदोलन करेगी। इस संबंध में भीम आर्मी ने राष्ट्रपति को प्रेषित ज्ञापन एसपी सिटी को सौंपा। ज्ञापन देने वालों में जिलाध्यक्ष कमल सिंह वालिया, राजन गौतम, प्रवीण गौतम, अंकित, मंजीत, शिवम, सचिन, प्रवीण, रोहित गौतम, विशाल, राहुल, बाबूराम, टिंकू समेत अनेक लोग शामिल रहे।