फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 को तहसील मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन करेंगे किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगोह (सहारनपुर)। भाकियू की बैठक में प्रदेश सरकार पर किसान विरोधी होने का आरोप लगाया गया। बैठक में घोषणा हुई कि भाकियू 15 दिसंबर को तहसील मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन कर एसडीएम को किसानों की समस्याओं से अवगत कराएगी।
विज्ञापन

सहकारी बीज भंडार परिसर में आयोजित बैठक में ब्लाक अध्यक्ष बृजपाल सैनी ने कहा कि सरकार की किसान विरोधी नीतियों से किसानों को आर्थिक और मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों के कर्ज माफ करने का ढिंढोरा पीट रही है, लेकिन अब तक मात्र 5 प्रतिशत किसानों का ही कर्ज माफ हो सका है। उन्होंने सरकार पर किसानों की उपेक्षा करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सहकारी समितियां भी किसानों को खाद और बीज नहीं दे रही हैं। समय पर खाद-बीज ना मिलने से किसान हाथ पर हाथ धरे बैठा है। अध्यक्षता हाजी शौकत और संचालन धीरज ने किया। नगर अध्यक्ष मेहरबान कुरैशी, मेनपाल, लियाकत, जोगेंद्र, नीटू, बिलाल, देवी चंद, विक्रम सिंह, राजपाल, मीरहसन, मुकेश, शादाब, राकेश, इसरार, समेरचंद, रकम सिंह, कर्म सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें