फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अध्यक्ष पद के छह और सदस्यों के 68 नामांकन दाखिल

विज्ञापन
विज्ञापन
नकुड़ (सहारनपुर)। तहसील क्षेत्र के पांच नगर निकाय चुनाव के लिए चल रही नामांकन प्रक्रिया के पांचवें दिन अध्यक्ष पद के लिए छह जबकि सदस्य के लिए 68 नामांकन पत्र दाखिल किए गये। इसके साथ ही अध्यक्ष पद के लिए 13 और सदस्य के लिए 116 लोगों ने नामांकन पत्रों की खरीददारी की।
विज्ञापन

तहसील कार्यालय में नकुड़ से अध्यक्ष पद के लिए चार लोगों ने और सदस्य के लिए 30 लोगों ने नामांकन पत्र खरीदे। तीतरों से कोई नामांकन नहीं हुआ है। यहां से अध्यक्ष पद के लिए एक और सदस्य के लिए सात लोगों ने नामांकन पत्र खरीदे हैं। इसके अलावा सरसावा से अध्यक्ष पद के लिए दो और सदस्य के लिए 49 लोगों ने नामांकन पत्र लिए हैं। वहीं, अंबेहटा से अध्यक्ष पद के लिए चार और सदस्य के लिए नौ लोगों ने नामांकन पत्र खरीदे हैं। जबकि गंगोह से अध्यक्ष पद के लिए दो और सदस्य के लिए 21 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई है। नामांकन दाखिल करने वालों में गंगोह से कौशल देवी एवं नसीमा बेगम ने नामांकन दाखिल किया। बुधवार को यहां से सदस्य पद के लिए सबसे अधिक 37 लोगों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए हैं। इसके अलावा अध्यक्ष पद के लिए नकुड़ से खालिद खान, सरसावा से जयचंद, अंबेहटा से पवन कुमार एवं गुलशाना ने नामांकन दाखिल किया। जबकि तीतरों से किसी भी पद के लिए कोई नामांकन दाखिल नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें