देवबंद (सहारनपुर)। हिंदू जागरण मंच के प्रांतीय उपाध्यक्ष सुरेंद्रपाल सिंह ने कहा कि जनता को रिश्वत देने के लिए मजबूर करने वाली नौकरशाही को अब राष्ट्ररक्षक बेनकाब करेंगे।
बुधवार को मजनूवाला रोड स्थित कार्यालय पर हिंजामं की बैठक में सुरेंद्रपाल सिंह ने कहा कि शासन की नीतियों के अनुरूप प्रशासन कार्य करने को तैयार नहीं है। जिस कारण जनता को राहत नहीं मिल पा रही है। उन्होंने कहा कि जो नौकरशाही जनता को रिश्वत देने के लिए मजबूर करेगी राष्ट्ररक्षक उनका ऑडियो वीडियो बनाकर उसे जनप्रतिनिधियों के समक्ष बेनकाब कर भ्रष्टाचार को मिटाने का काम करेंगे। महामंत्री अमित धीमान ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश को भ्रष्टाचार मुक्त करने जो कदम उठाया है वह सराहनीय है। इस मुहिम में हिंदू जागरण मंच भी जनपद को भ्रष्टाचार मुक्त करके मॉडल के रूप में प्रस्तुत करेगा। इसके लिए राष्ट्र रक्षक युद्धस्तर पर भ्रष्टाचार के विरुद्ध मोर्चाबंदी करेंगे। इस मौके पर हीरा सिंह, शुभम, रवि गुप्ता, विपिनकांत कपिल, नरपत सिंह, सुनील त्यागी, बबल सिंह आदि रहे।