फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रविवार को दोपहर में बंद रहेगी शहर की बिजली सप्लाई

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। रविवार को दोपहर में लगभग तीन घंटे तक बिजली की सप्लाई ठप रहेगी।
विज्ञापन

अधीक्षण अभियंता नगरीय आरके सिंह ने बताया कि ट्रांसमिशन द्वारा 220 केवी विद्युत उपकेंद्र पर 132 केवी बस बार पर 29 अक्तूबर को मरम्मत का कार्य किया जाएगा। जिसके चलते उपकेंद्र से निकलने वाले 33 केवी फीडर्स पर विद्युत आपूर्ति सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक बाधित रहेगी। शहर के विभिन्न बिजलीघर जनक नगर, घंटाघर, हकीकतनगर, पेपर मिल, आवास विकास, मानकमऊ, जैनबाग, हुसैन बस्ती, टीपी नगर, मंडी समिति, आईटीआई, आईटीसी, शेखपुरा, पीजीसीआईएल में विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि लोगों की सुविधाओं के लिए बिजली के बिल जमा करने के लिए शहर में अवकाश के दिनों में भी केंद्र खुले रहेंगे। 29 अक्तूबर को लोग अपना बिल विद्युत केंद्रों पर जमा करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें