फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिसूचना जारी होने के साथ बिछने लगी चुनावी बिसात

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद (सहारनपुर)। राज्य निर्वाचन आयुक्त एस.के. अग्रवाल द्वारा शुक्रवार को निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी कर दिए जाने के साथ ही चुनावी सरगर्मी एकाएक बढ़ गई है। पालिकाध्यक्ष और सभासद के लिए चुनाव लड़ने के इच्छुक दावेदारों ने मतदाताओं से संपर्क साधना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

चुनाव आयोग द्वारा जारी की गई अधिसूचना के आधार पर देवबंद में कुल 25 वार्डों के लिए तीसरे चरण में 29 नवंबर को मतदान होगा। जबकि मतगणना 1 दिसंबर को की जाएगी। एसडीएम रामविलास यादव ने बताया कि नगरपालिका चुनाव की तैयारी आरंभ कर दी गई है। देवबंद में तीसरे चरण में 29 नवंबर को सुबह 7.30 बजे से शाम 5 पांच बजे तक वोट डाले जाएंगे। मतदान बैलेट पेपर के माध्यम से होगा। शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिए प्रशासन तैयारी में जुट गया है। वहीं, चुनाव लड़ने के इच्छुक दावेदारों ने भी चुनावी मैदान में कूदने के लिए लंगोट कस लिए हैं। बता दें कि अध्यक्ष पद के लिए देवबंद नगरपालिका की सीट इस बार पिछड़े वर्ग के लिए आरक्षित हुई है। जिस कारण पहले से चुनाव लडने का मन बनाए बैठे दावेदारों के अरमानों पर पानी फिर गया है। प्रदेश में भाजपा की सरकार होने के कारण जहां मुस्लिम बाहुल्य देवबंद की सीट क्षेत्रीय विधायक ब्रिजेश सिंह के लिए प्रतिष्ठा का सवाल होगी वहीं, पूर्व विधायक माविया अली भी सीट को खोना नहीं चाहते हैं, क्योंकि विधायक बनने से पूर्व वह स्वयं चेयरमैन थे। लेकिन 2016 में हुए उपचुनाव में इनकी पत्नी जहीर फातिमा विजयी होकर चेयरमैन बनी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें