सहारनपुर। वुड सीजनिंग प्लांट को प्राइवेट क्षेत्र में जाने से रोकने की मांग को लेकर सहारनपुर वुड कार्विंग मैन्युफैक्चरिंग एसोसिएशन ने मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल को सीएम योगी आदित्यनाथ के नाम ज्ञापन सौंपा।
सोमवार को सौंपे गए ज्ञापन में एसोसिएशन ने कहा कि लकड़ी को सुखाने के लिए उत्तर प्रदेश एक्सपोर्ट कारपोरेशन के तहत सीजनिंग प्लांट स्थापित कराया गया था। इस प्लांट में लकड़ी को सुखाकर और उस पर नक्काशी कर सामान को देश और विदेशों में बेचा जाता है। अब इस सीजनिंग प्लांट को बेचे जाने की तैयारी चल रही है। जिसका संस्था घोर विरोध करती है। इस दौरान अध्यक्ष शेख फैजान अहमद आदि रहे।
फर्जी कार्डों की जांच कराने की मांग
सहारनपुर। फर्जी राशन कार्डों की जांच कराने की मांग को लेकर उत्तर प्रदेश व्यापारी उद्योग बंधु व्यापार मंडल ने सोमवार को कमिश्नर दीपक अग्रवाल को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में उन्होंने कहा कि सुक्खुपुरा और केशव नगर में स्थित दो राशन डिपो एक ही परिवार से संबंधित हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि राशन की दुकानों पर फर्जी राशन कार्डो के नाम पर गड़बड़झाला हो रहा है। उन्होंने मामले की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। शाहिद अंसारी, नदीम शेख, संदीप पुंडीर, यूनुस सिद्दीकी, अमित शर्मा, इरशाद कुरैशी आदि रहे।