फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंगल कलश यात्रा के साथ भागवत कथा का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
मंगल कलश यात्रा के साथ भागवत कथा का शुभारंभ
विज्ञापन

गंगोह (सहारनपुर)। बाबा बंशीवालों के सानिध्य में बुधवार से नगर में श्रीमद्भागवत कथा शुरू हो गई है। इससे पूर्व निकाली गई मंगल कलश यात्रा व श्रीमद्भागवत पुराण यात्रा में बड़ी संख्या में महिला पुरुषों ने सहभागिता की। मेन रोड स्थित पूर्व सभासद विपिन सिंघल के प्रतिष्ठान से शुरू हुई मंगल कलश यात्रा की शुरुआत व्यापारी नेता आदेश गोयल ने ध्वज पूजन से की। मंगल कलश यात्रा में सबसे आगे धर्मध्वजा लेकर दो घुड़सवार चल रहे थे। उनके पीछे सौ से ज्यादा भगवाध्वज लगी बाइकों पर सवार युवक जय जयकार करते चल रहे थे। उसके पीछे बैंड धार्मिक धुनें बजाता चल रहा था। इसके पीछे मुख्य यजमान राधेलाल सिंघल अपनी पत्नी प्रीति सिंघल के साथ रमेश चंद रोहिला, पवन गर्ग, अतुल बंसल, सुंदर लाल, समर्थ गोयल, योगेंद्र कश्यप, उमेश गोयल, चंद्रमोहन गोयल, कश्यप कुमार फौजी, सुशील कम्हेड़ा, अश्वनी बिलासपुर आदि श्रीमद्भागवत पुराण शीश पर धारण कर पैदल चल रहे थे। इनके पीछे रामधुन गाती उषा गोयल, सुनीता मित्तल, शशि गोयल, सीमा नामदेव, पुष्पा वर्मा, सलोचना, रामप्यारी, मोनिका, राधारानी, सुनीता देवी, कैलाशो सहित सैकड़ों से ज्यादा महिलाएं मंगल कलश लेकर चल रही थी। इनके पीछे आचार्य रजनीश महाराज को लेकर खुली जीप में राजकुमार वर्मा महंगी व प्रमोद डुभर बतौर सारथी चल रहे थे। सुयश गर्ग छाता लेकर साथ रहे। बाबा बंशीवाले अस्वस्थता के चलते केवल आशीर्वाद देकर लौट गए थे।
विज्ञापन

यात्रा का संचालन रमेश चंद, रजत गर्ग, नवनीत गर्ग, उमेश गोयल, मनोज गोयल, रमेश थापा, मुकेश गोयल, रविकांत गर्ग, विपिन सिंघल, राकेश मितल, पंकज मित्तल, अनुज अग्रवाल आदि ने किया। मंगल कलश यात्रा नवीन मंडी स्थल स्थित कथा पंडाल में जाकर संपन्न हुई। जहां धर्मध्वजा मुख्य यजमान राधेलाल सिंघल ने प्रतिष्ठापित कराई। उसके पश्चात कथा व्यास आचार्य रजनीश महाराज का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। संचालन कश्यप कुमार फौजी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें