रामपुर मनिहारान (सहारनपुर)। प्रधानमंत्री की उज्जवला योजना का लाभ नहीं दिए जाने का आरोप लगाते हुए महिलाओं ने मंगलवार को तहसील में हंगामा किया। बाद में उन्होंने अपनी मांगों को लेकर एसडीएम को एक ज्ञापन भी सौंपा।
विकास खंड रामपुर मनिहारान के अंतर्गत ग्राम पंचायत सिरसली खुर्द के गांव रेड़ा की बीस से भी ज्यादा महिलाओं ने सरकारी योजना के अंतर्गत नि:शुल्क गैस सिलेंडर कनेक्शन दिलाए जाने के संबंध में तहसील मुख्यालय पर पहुंच कर हंगामा किया। बाद में उन्होंने एसडीएम को प्रार्थना पत्र सौंपा। इसमें उन्होंने सरकारी योजना से नि:शुल्क गैस सिलेंडर कनेक्शन दिलाए जाने की मांग की। महिलाओं ने एसडीएम राकेश कुमार गुप्ता को बताया कि उनकी आर्थिक स्थिति ऐसी नहीं है कि वह गैस कनेक्शन खरीद सके। उन्होंने एसडीएम से सरकारी योजना के तहत नि:शुल्क गैस सिलेंडर कनेक्शन दिलाए जाने की मांग की। पत्र देने वालों में शिमला, रीटा, रूचि, निर्मला, कौशल, रीतम, मूर्ति, शिमला, शकुंतला, बबली, लीलावती, रामभतेरी, अनारकली, कलावती विमला, सुरेशो, संयोगिता, राज्जो, धनवती, ममता, जगवती, सुमन, धर्मबीरी, करेशो आदि मौजूद रही।