फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेड़ा मुगल से शुरू हुई कांग्रेस की सद्भावना यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
खेड़ा मुगल से शुरू हुई कांग्रेस की सद्भावना यात्रा
विज्ञापन

सहारनपुर। कांग्रेस की सद्भावना यात्रा बुधवार से देवबंद के गांव खेड़ा मुगल से शुरू हुई। प्रदेश महासचिव मुकेश चौधरी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने देवबंद विधान सभा क्षेत्र के गांवों का भ्रमण कर आपसी भाईचारे और एकता का संदेश दिया। गांव बिलासपुर में जनसभा की गई।
विज्ञापन

जनसभा में मुकेश चौधरी ने आरोप लगाया कि कुछ नेताओं ने अपने स्वार्थ के चलते पिछले दिनों जनपद में हिंदू को मुसलमान, दलितों को राजपूत और गुर्जरों को राजपूतों से लड़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। इन झगड़ों से एक ओर जहां आपसी विश्वास में कमी आई, वहीं दूसरी ओर देश भर में जनपद का नाम खराब हुआ। उन्होंने सभी धर्म और जाति के लोगों से यात्रा से जुड़ने की अपील की। पूर्व विधायक माविया अली के देश से पहले धर्म के बयान की निंदा की। सभा में मदन प्रधान, विश्वास, पद्म सिंह प्रधान, दिनेश, सुदेश, महीपाल सिंह, राव शाहिद, विजय कुमार, ओमपाल सिंह, योगेश, संदीप, सचिन, नरेश, रिषीपाल, पप्पू, प्रमोद कश्यप, ईमान, गफूर, याकूब, मनीष, अतुल, निगम आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें