फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंदुकी प्रकरण में दूसरे पक्ष ने 17 लोगों को किया नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद (सहारनपुर)। केंदुकी गांव में पट्टे की विवादित जमीन को लेकर दो पक्षों में हुए संघर्ष में पुलिस ने दूसरे पक्ष की तहरीर पर 17 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। वहीं, तनाव के मद्देनजर सोमवार को भी गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन

विदित रहे कि सन 1975 में केंदुकी के नकली सिंह को प्रशासन की ओर से गाटा संख्या 3180 में रकबा .25 हेक्टेयर भूमि का पट्टा आवंटित किया गया था। बाद में इस पट्टे को मुनफैत के पुत्रों समेत कई लोगों को बेचा गया। जब जमीन आबादी में आ गई तो कीमत बढ़ने से विवाद होना शुरू हो गया। उक्त जमीन पर कई मकान बन जाने के कारण सिविल कोर्ट ने मुनफैत के पुत्रों के पक्ष में स्टे कर दिया था। रविवार को उक्त विवादित भूमि को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और देखते ही देखते फायरिंग होने लगी। इतना ही नहीं पथराव भी किया गया। जिसमें भाजपा नेता ओमप्रकाश उर्फ नीटू, इकबाल और इरशाद समेत तीन लोग घायल हो गए थे। रविवार की रात्रि पुलिस ने इस्लाम की तहरीर पर दूसरे पक्ष के श्याम कुमार, टिंकू, अमित, ओमप्रकाश उर्फ नीटू, पिंटू, रोहित, हंसू, अनुज, विपिन, गोविंद, सचिन व नीरज समेत 5 अज्ञात लोगों के खिलाफ खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। कोतवाल पंकज त्यागी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। सीओ सिद्धार्थ सिंह ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस पूरे मामले को गंभीरता से लेकर कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें