चंडीगढ़ में होने वाले ताइक्वांडो कप के लिए टीम का चयन
सहारनपुर। ओशो हेल्थ टेंपर में चंडीगढ़ में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय ताइक्वांडो कप के लिए टीम के चयन के लिए ट्रायल का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न संस्थानों के दर्जनों बच्चों ने भाग लिया।
ओशिजेन योगा मार्शल आर्ट के अध्यक्ष अरिमर्दन सिंह गौर ने बताया कि चंडीगढ़ में 4 से 6 अगस्त को राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। जिसके लिए सहारनपुर से टीम का चयन किया गया है। इसके लिए ओशो हेल्थ टेंपल में टीम के चयन के लिए ट्रायल का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न संस्थानों के दर्जनों बच्चों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों का चयन कर लिया गया। टीम में लड़कों के सब जूनियर ग्रुप में अनन्वय, यशवीर, शौर्य, शिवम, निपुण रहे। जूनियर ग्रुप में अन्नशय, लखन, संजीव, राहुल, मयंक और प्रणव रहे। सीनियर ग्रुप में राम मारवाह, गुलाबचंद का चयन किया गया।
बालिका वर्ग में प्रज्ञा, खुशी, पयस्विनी शर्मा का चयन किया गया। ट्रायल प्रतियोगिता में रेफरी एवं जज के रूप में नितेश वर्मा, अनवर अली, संजय आर्य, अंकित सांगवान, अध्ययन एवं राम मारवाह रहे।