फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनफिट वाहनों के खिलाफ आरटीओ चलाएगा अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। सड़कों पर दौड़ लगा रहे अनफिट वाहनों के खिलाफ संभागीय परिवहन अधिकारी अब जल्द ही बड़े पैमाने पर अभियान चलाएंगे। इसमें वाहनों के फिटनेस सर्टिफिकेट से अलग भी उसकी जांच करवाई जाएगी।
विज्ञापन

कई राज्यों की सीमा पर होने के कारण दिल्ली सहित अन्य प्रदेशों में ओवरएज वाहनों को सहारनपुर में खपाया जाता है। यही कारण है कि यहां बड़े पैमाने पर दूसरे राज्यों के वाहन दौड़ रहे हैं। ऐसे में इन वाहनों के खिलाफ आरटीओ अभियान चलाकर इन्हें चिह्नित करेेगा। यह माना जा रहा है कि ज्यादातर वाहन अनफिट होने के बाद भी जुगाड़ के दम पर शहर में चलते हैँ। यहां बता दें कि स्कूल बसों के रूप में चल रही ज्यादातर बसें अनफिट है। जानकारों की मानें तो सड़क हादसों के पीछे अनफिट वाहन भी जिम्मेदार हैं। इसके अलावा ओवरलोडिंग रोकने के लिए भी प्रवर्तन टीम को विशेष निर्देश जारी किए गए हैं।

दूसरे राज्य के वाहनों से वसूला जाएगा टैक्स
हरियाणा और उत्तराखंड की सीमा पर होने के कारण सहारनपुर में ज्यादातर वाहन इन्हीं राज्यों के हैं। जीएसटी से पहले इन राज्यों में वाहन खरीदना सस्ता होने के चलते लोग वहीं से वाहन लाते थे। ऐसे में अब आरटीओ ऐसे वाहनों को चिह्नित कर उससे टैक्स वसूली करेगा। इसमें बाहरी राज्यों वाले नंबर के वाहन जो सहारनपुर में चलते हैं उन्हें यहां का नंबर जारी किया जाएगा।
विज्ञापन


अभियान के तहत अनफिट और ओवरलोडिंग पर प्रभावी कार्रवाई के लिए टीम को निर्देशित किया गया है। दूसरे राज्यों के वाहनों से नियमानुसार शुल्क वसूली अभियान शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन

कपिल देव सिंह, आरटीओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें