सहारनपुर। जनपद में गुणवत्ता युक्त बासमती उत्पादन और निर्यात विषय पर बृहस्पतिवार को एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें किसानों को उच्च गुणवत्ता युक्त धान के उत्पादन तकनीक पर जानकारी दी गई।
बृहस्पतिवार को अंबाला रोड स्थित एक सभागार में आयोजित कार्यशाला में सरदार पटेल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर गया प्रसाद ने कहा कि किसान नई तकनीक का प्रयोग करके गुणवत्ता युक्त बासमती धान का उत्पादन कर सकते हैं। अच्छी गुणवत्ता वाली बासमती का ही निर्यात संभव है। जिलाधिकारी पीके पांडे ने कहा कि गुणवत्तायुक्त धान के उत्पादन की तकनीक को अधिक से अधिक किसानों तक पहुंचाना चाहिए। डॉ. सत्यप्रकाश, डॉ. एसके सचान, डॉ. रीतेश शर्मा, डॉ. आरएस राम, डॉ. आईके कुशवाहा, डॉ. विकास कुमार, डॉ. महावीर सिंह, डॉ. रीता, डॉ. अशोक, डॉ. वीपी शाही, डॉ. प्रमोद कुमार आदि ने विचार रखे। इस दौररान वीके नौटियाल, डॉ. सुरेश, प्रमोद गोयल, राजपाल सिंह, सेठपाल, संजय सैनी, मदन सिंह, सुधीर, शहनशाह आलम, तनु, सोना आदि रहे। अध्यक्षता डॉ. राजन सुंद्रेशन ने की।