फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूटी और बाइक की टक्कर में युवक की मौत, दो गंभीर
विज्ञापन

गागलहेड़ी (सहारनपुर)। थाना क्षेत्र में सोमवार की देर शाम हरौड़ा के समीप मोटर साइकिल व स्कूटी की टक्कर में स्कूटी सवार 36 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी बहन और बाइक सवार एक युवक गंभीर रुप से घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने जिला अस्पताल भरती कराया। जबकि शव का पंचनामा भर कर उसे पीएम के लिए भेजा।
विज्ञापन

सहारनपुर के कोतवाली नगर निवासी मुहल्ला शमादार का 36 वर्षीय आजम पुत्र शमीन अपनी बहन अफशां के साथ बिहारीगढ़ में अपनी रिश्तेदारी में ईद मनाने गया था। देर शाम वह वहां से अपनी स्कूटी से लौट रहा था। हरौड़ा के समीप इनकी टक्कर सामने से तेज गति से आ रहे मोटर साइकिल से हो गई। मोटरसाइकिल आफताब पुत्र राशिद निवासी चकहरेटी, थाना जनकपुरी चला रहा था। टक्कर लगते ही आजम सड़क पर जा गिरा। सिर सड़क पर लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार उसने हेलमेट नहीं लगा रहा था। यदि हेलमेट होता तो उसकी जान बच सकती थी। जबकि नीचे गिरने से आजम की बहन अफशां और बाइक सवार आफताब गंभीर रुप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनो घायलों को 108 एंबुलेंस से सहारनपुर जिला अस्पताल भरती कराया। जबकि मृतक के शव का पंचनामा भर कर उसे पीएम के लिए सहारनपुर भेजा। युवक की मौत के बाद परिवार में ईद की खुशियां मातम में तब्दील हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें