फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभद्र टिप्पणी पर हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व पीएम और सीएम पर अभद्र टिप्पणी पर भाजपाई खफा
विज्ञापन

बेहट (सहारनपुर)। किसी मामले को लेकर कोतवाली पहुंचे भाजपा के स्थानीय पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं पर तंज कसते हुए कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी एवं पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह पर अभद्र टिप्पणी कर दी। कोतवाली पहुंचे जिलाध्यक्ष के समक्ष ही सीओ एवं कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने भाजपा के स्थानीय पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को खूब हड़काया। एक पदाधिकारी के साथ तो अभद्रता तक की गई। नाराज भाजपाई कोतवाली प्रभारी निरीक्षक के कार्यालय से बाहर निकल आए और कारण के साथ सामूहिक इस्तीफा लिखकर दे दिया। उधर, भाजपा जिलाध्यक्ष ने बताया कि मामला निपट गया है।
सोमवार की शाम भाजपा के जिला कोषाध्यक्ष अनिल सिंघल, जिला व्यापार प्रकोष्ठ के संयोजक राकेश गाबा, बेहट मंडल अध्यक्ष मुकेश राणा आदि पदाधिकारी कुछ कार्यकर्ताओं के साथ किसी मामले में कोतवाली प्रभारी से मिलने गए थे। आरोप है कि वहां कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई और पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह पर अभद्र टिप्पणी की। मामले की जानकारी मिलने पर जिलाध्यक्ष बिजेंद्र कश्यप मंगलवार की सुबह कोतवाली पहुंचे। उनके साथ जिला उपाध्यक्ष सोनेंद्र राणा, सूर्यकांत राणा, नरेंद्र बसंल, सुभाष सैनी आदि लोग भी थे। जिलाध्यक्ष ने जब पूर्व प्रधानमंत्री एवं पूर्व मुख्यमंत्री पर की गई अशोभनीय टिप्पणी के मामले में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक एवं सीओ के समक्ष भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं से पूछताछ करनी शुरू की तो आरोप है कि प्रभारी निरीक्षक ने स्थानीय पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को खूब हड़काया। सूत्रों के अनुसार अपमानजनक स्थिति को देख भाजपाई प्रभारी निरीक्षक के कार्यालय से बाहर निकल आए और सामूहिक इस्तीफा लिखकर जिलाध्यक्ष को सौंप दिया। हालांकि बाद में इस्तीफे वाली बात से भाजपाई मुकर गए और इस्ताफे को लिखित शिकायती पत्र बताया। जिलाध्यक्ष भी मामले का निपटारा होने की बात कहकर अपनी गाड़ी में बैठकर कोतवाली से बाहर निकल गए।
विज्ञापन

------------------------------
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजयेपी एवं पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक द्वारा अशोभनीय टिप्पणी करने की जानकारी उन्हें कार्यकर्ताओं से मिली थी। वह मंगलवार को इसी संबंध में बात करने के लिए कोतवाली गए थे। उनके द्वारा कार्यकर्ताओं से सटीक जानकारी की जा रही है। सच्चाई सामने आते ही पार्टी हाईकमान को अवगत कराकर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक के खिलाफ कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन

बिजेंद्र कश्यप, जिलाध्यक्ष भाजपा सहारनपुर
---------------------------------
उनके द्वारा कोई सामूहिक इस्तीफा नहीं दिया गया। उन्होंने केवल कोतवाली प्रभारी निरीक्षक और सीओ के पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ किए गए अभद्र व्यवहार और पार्टी संस्थापकों पर की गई अशोभनीय टिप्पणी पर लिखित में रोष प्रकट किया है।
मुकेश राणा, मंडल अध्यक्ष बेहट
-----------------------------------
किसी के खिलाफ कोई अशोभनीय टिप्पणी नहीं की गई। बेवजह मामले को तूल दिया जा रहा है।
इंदु सिद्धार्थ, सीओ बेहट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें