फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौहार्द और भाईचारे से नाम रोशन करें सहारनपुर का - पीपी सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
सौहार्द और भाईचारे से नाम रोशन करें सहारनपुर का : पीपी सिंह
विज्ञापन

सहारनपुर। सदर बाजार कोतवाली एवं नगर कोतवाली में शांति समिति की बैठकों का आयोजन किया गया। जिसमें अधिकारियों ने लोगों से शांति व्यवस्था कायम रखने की अपील की।
नगर कोतवाली में शांति समिति की बैठक में जिलाधिकारी पीके पांडेय ने लोगों से शांति एवं सौहार्दपूर्ण तरीके से त्योहार मनाए जाने की अपील की। उन्होंने कहा कि लोग मिलजुल कर त्योहार मनाएं। जिले में शांति व्यवस्था कायम रखना सभी की जिम्मेदारी है। माहौल खराब करने वालों को समझाएं। किसी के बहकावे में न आएं। त्योहार हमारी खुशियों का प्रतीक है। एक दूसरे के त्योहारों में बढ़चढ़कर हिस्सा लें। एसएसपी बबलू कुमार ने कहा कि जिले में पूरी तरह से शांति बनी हुई है। शांति व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर कार्रवाई कर दी गई है। लोग अपने त्योहारों को शांतिपूर्ण तरीके से भाईचारे के साथ मनाएं। इस मौके पर नगरायुक्त ओपी वर्मा, एसपी सिटी पीपी सिंह, सीओ सुरेंद्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार की शाम को सदर बाजार कोतवाली में आयोजित बैठक में नगर पुलिस अधीक्षक पीपी सिंह ने कहा है कि अपने क्षेत्र को शांत रखना, मिलजुलकर सौहार्दपूर्ण तरीके से एक दूसरे के त्योहारों में शरीक होकर सांप्रदायिक एकता को कायम रखना लोगों की ही जिम्मेदारी है। सौहार्द और भाईचारे में सहारनपुर का नाम आगे बढ़ाए। समस्याओं को दूर करने के लिए पुलिस पूरा सहयोग करेगी। शांति कायम रखना सभी की प्राथमिकता और जिम्मेदारी भी है। आपस में मिलजुलकर कार्य करने से विकास होता है, समस्याओं का समाधान होता है। ऐसा कोई भी व्यक्ति नहीं होगा जो शांति से रहना नहीं चाहता। लेकिन कुछ लोग ऐसे होते हैं जो खुद तो चैन से रहना चाहते हैं लेकिन दूसरों को चैन से नहीं रहने देना चाहते। ऐसे लोग अशांति फैलाते हैं। पुलिस उन पर लगातार कार्रवाई कर रही है। सीओ मुकेश मिश्रा ने कहा कि पुलिस हर कदम पर लोगों की सहायता के लिए तैयार है। लोग अपनी जिम्मेदारी समझें और पुलिस का भी सहयोग करें। बाद में एसएसपी बबलू कुमार ने भी मौके पर पहुंचकर लोगों से बातचीत की। इस मौके पर कोतवाली प्रभारी यज्ञदत्त शर्मा, मनीष बिष्ट समेत अनेक लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें