भाजपा, कांग्रेस और सपा के चुनाव चिन्ह
- फोटो : अमर उजाला
सहारनपुर लोकसभा सीट पर एक बार फिर साल 2019 वाले समीकरण बन रहे हैं। उस समय भी भाजपा प्रत्याशी के सामने दो मुस्लिम प्रत्याशी थे। जिसमें बसपा से हाजी फजलुर्रहमान और कांग्रेस से पूर्व विधायक इमरान मसूद मैदान में थे। इसमें बसपा ने जीत दर्ज की थी।
वहीं, मौजूदा हालातों पर गौर करें तो ठीक उसी तरह से समीकरण बनते दिखाई दे रहे हैं। क्योंकि कांग्रेस की तरफ से अभी तक मैदान में दावेदार के तौर पर इमरान मसूद सक्रिय दिखाई दे रहे हैं। जो खुलकर दावेदारी कर रहे हैं। जबकि बसपा लोकसभा प्रभारी माजिद अली पर दांव खेलने की तैयारी में है।