फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टूटे पड़े तार की जद में आकर महिला की मौत, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
नागल (सहारनपुर)। बुधवार की सुबह नागल थाना क्षेत्र के गांव ताजपुर में खेत में चारा लेने गई एक महिला की टूटे पड़े बिजली के तार की चपेट में आने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के पति की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सुबह करीब 11 बजे ताजुपर निवासी 38 वर्षीय सलेलता पत्नी संजय अन्य महिलाओं के साथ खेत में चारा लेने गई थी। जब ये महिलाएं गांव के बबलू पुत्र तेशवीर के गन्ने के खेत में चारा काट रही थी तो इसी दौरान सललेता वहां टूटे पड़े एलटी लाइन के तार की चपेट में आ गई। करंट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। साथ में चारा लेने गई अन्य महिलाओं ने शोर मचाया तो आसपास के खेतों में काम कर रहे ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने तार को हटा कर सलेलता को अस्पताल भिजवाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। अस्पताल पहुंची पुलिस ने महिला के शव का पंचनामा भर कर उसे पीएम के लिए भेजा। थाना प्रभारी सत्येंद्र सिंह राय ने बताया कि मृतका के पति ने विद्युत निगम पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। इस पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। उधर पावर कार्पोरेशन के अवर अभियंता रिषीराम शर्मा ने बताया कि किसान ने टूटे पड़े तार की जानकारी विभाग को नहीं दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें