फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिशु भारती में वंश अध्यक्ष और मयंक बने मंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
छुटमलपुर (सहारनपुर)। श्री राजेंद्र प्रसाद सरस्वती शिशु मंदिर सतपुरा में बुधवार को शिशु भारती का गठन कर पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि छात्र अपनी जिम्मेदारी का अहसास करें ताकि बड़े होकर देश और समाज सेवा में जुट सके।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ मां भारती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। तत्पश्चात प्रधानाचार्य अर्जुन सिंह ने कहा कि शिशु भारती के गठन का उद्देश्य छात्रों को उनकी जिम्मेदारी का अहसास कराना है। इसके बाद उन्होंने अध्यक्ष पद के लिए वंश, मंत्री पद के लिए मयंक, कोषाध्यक्ष हिमांशु, सेनापति पद के लिए रितिका, परीक्षा के लिए निशु, चिकित्सा के लिए हार्दिक, वंदना के लिए हिमांशी, गीत के लिए शिवा, जलपान के लिए गौरव को जिम्मेदारी सौंपी। प्रबंध समिति के पंडित विष्णुदत्त शर्मा, बलबीर सिंह सैनी, विनोद बंसल, दाताराम, विजय सैनी और देवकांत ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शपथ दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें