फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम के रैली स्थल का लिया जायजा

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सहारनपुर जनपद में होने वाली चुनावी रैली को लेकर भाजपाई तैयारियों में जुटे हुए हैं। गन्ना विकास राज्य मंत्री सुरेश राणा ने शाकंभरी मंदिर परिसर में पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया।
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव के लिए 24 मार्च से भाजपा का चुनाव प्रचार अभियान शुरू होगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी 24 मार्च को सहारनपुर आएंगे और मां शाकंभरी देवी मंदिर में दर्शन और पूजन करने के बाद वह पास के गांव नागलमाफी में चुनाव सभा को संबोधित कर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सियासी समीकरण साधेंगे। उनकी चुनावी रैली के लिए भाजपाई तैयारियों में जुटे हैं। इसी के चलते शुक्रवार को गन्ना विकास राज्य मंत्री सुरेश राणा ने रैली स्थल का जायजा लिया। पार्टी के पदाधिकारियों से वार्ता की। इस दौरान पार्टी के कई पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें