फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीडब्लयूडी कर्मचारी संघ ने सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडब्लयूडी कर्मचारी संघ ने सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश पीडब्लयूडी नियमित वर्कचार्ज कर्मचारी संघ ने अधीक्षण अभियंता को 16 सूत्री ज्ञापन देकर मांगे पूरी कराने की मांग की है। पांच दिन में यदि मांग पूरी नहीं की गईं, तो छठे दिन से आंदोलन करने के लिए मजबूर हो जाएंगे।
विज्ञापन

शनिवार को सहारनपुर वृत्त के अधीक्षण अभियंता को सौंपे ज्ञापन में संघ के जिलाध्यक्ष साधूराम, जिला मंत्री नरेंद्र कुमार सहित अन्य कर्मचारियों ने बताया कि अगस्त और नवंबर 2018 में कर्मचारी संघ पदाधिकारियों तथा विभागीय कार्यालय अध्यक्षों की द्विपक्षीय वार्ता हुई थी, जिसमें वेतन विसंगतियां, आवासों की मरम्मत, कर्मचारियों की सेवा पूर्ण कराने, फंड कटौती की रसीद दिलाने सहित अधिकांश बिंदुओं पर सकारात्मक कार्रवाई करने पर सहमति बनी थी। इसके बावजूद तीन माह पश्चात मांगों पर कार्रवाई नहीं की गई है, जिससे कर्मचारियों में रोष व्याप्त है। चेतावनी दी गई है कि यदि पांच दिन के भीतर इस पर गंभीरता नहीं दिखाई गई, तो अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें