फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाशिवरात्रि को लेकर मंदिरों में सुरक्षा कड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
महाशिवरात्रि पर मंदिरों में रहेगी कड़ी सुरक्षा
विज्ञापन

सहारनपुर। महाशिवरात्रि पर मंदिरों में जलाभिषेक और श्रद्धालुओं की भीड़ के मद्देनजर पुलिस ने सुरक्षा का प्लान तैयार कर लिया है। सभी प्रमुख शिवालयों पर पुलिसकर्मी तैनात रखे जाएंगे। पुलिस के साथ ही खुफिया विभाग भी सक्रिय कर दिया गया है।
जिले में जलाभिषेक होने वाले प्रमुख 134 शिवालय हैं। जिनमें 73 शहर में है, जबकि देहात में 61 प्रमुख मंदिर है। इन मंदिरों की सुरक्षा को लेकर अलर्ट कर दिया गया है। प्रमुख रूप से शहर के बागेश्वर मंदिर, भूतेश्वर मंदिर, पातालेश्वर, पटेश्वर, तहसील शिव मंदिर, नारायणपुरी मंदिर विश्रामपुरी काल भैरव मंदिर, हरि मंदिर प्रमुख हैं। जबकि देहात में ग्राम मानकी, बाला सुंदरी मन्दिर, रामपुर मनिहारान का शिव मंदिर, नकुड़ का नकुलेश्वर महादेव मंदिर, सरसावा, बरसी और ध्याना के मंदिर शामिल हैं। इनमें सरसावा और रामपुर मनिहारान के मंदिरों को संवेदनशील माना जा रहा है। साथ ही कुछ स्थानों पर जुलूस भी निकले जाएंगे। पुलिस ने सभी शिवालयों की सुरक्षा कड़ी कर दी है। पुलिस के अलावा पीएसी भी तैनात कर सी गयी है। समाज सेवियों के साथ बैठक भी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी सिटी विनीत भटनागर ने बताया जिले भर के मंदिरों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर दिए गए हैं। हालांकि अभी तक किसी भी जगह पहले कभी कोई विवाद की स्थिति नहीं आयी है। फिर भी सतर्कता बरती जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें