फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सैनिकों ने फूंका पाकिस्तानी प्रधानमंत्री का पुतला फूंका

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व सैनिकों ने फूंका पाकिस्तानी प्रधानमंत्री का पुतला फूंका
विज्ञापन

नानौता (सहारनपुर)। पुलवामा हमले को लेकर नानौता के टिकरौल में सेवानिवृत्त मेजर जनरल के नेतृत्व में पूर्व सैनिकों ने शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देते हुए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान का पुतला दहन किया। इस दौरान पूर्व सैनिकों ने जमकर नारेबाजी करते हुए पाकिस्तान के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
नानौता क्षेत्र के गांव टिकरौल में एक्स सर्विस मैन वेलफेयर एसोसिएशन का मुख्यालय स्थित है। रविवार को मुख्यालय पर पूर्व सैनिकों का कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें सबसे पहले पुलवामा हमले में शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि देते हुए दो मिनट का मौन रखा गया। इसके बाद पूर्व सैनिक हाथों में तिरंगा ध्वज और पाकिस्तान मुर्दाबाद, हिंदुस्तान जिंदाबाद, शहीद जवान अमर रहे की तख्तियां लेकर पूर्व मेजर जनरल एसएस अहलावत के नेतृत्व में गंगोह-नानौता मार्ग पर पहुंचे। जहां प्रदर्शनकारियों द्वारा गुस्से का इजहार करते हुए पहले चप्पल और जूते से पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के पुतले की पिटाई की, उसके उसे आग के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे सेवानिवृत्त मेजर जनरल एसएस अहलावत और सेवानिवृत्त मेजर पद्म सिंह ने कहा कि भारतीय जवानों पर हमला पाकिस्तान की शह पर हुआ है। पुलवामा हमले से पूर्व पाकिस्तान के अधिकारियों की एक गुप्त बैठक भी आयोजित हुई थी। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती और फारूख अब्दुल्ला जिस दिन मन बना लेंगे, उसी दिन कश्मीर से आतंकवाद पूरी तरह से साफ हो जाएगा। उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा कि पड़ोसी देश पाकिस्तान की इस नापाक हरकत की हम कड़े शब्दों में निंदा करते हैं। उन्होंने कहा कि हम शहीद हुए जवानों के परिवार के साथ खड़े हैं। इस दौरान पूर्व मेजर समर सिंह, पूर्व सूबेदार देवेंद्र सिंह, असवेद सिंह मीडिया प्रभारी, केहर सिंह, हरवीर सिंह, कृष्णपाल सिंह, कुलदीप सिंह, जसवीर सिंह सहित काफी संख्या में पूर्व सैनिक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें