फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से कार सवार युवक की मौत, तीन गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
बेहट (सहारनपुर)। मंगलवार की रात कलसिया-फतेहपुर रोड पर हादसे में कार सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि कार में उसके साथ सवार उसके तीन साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा कार के सड़क किनारे लकड़ियों से भरी ट्रैक्टर-ट्राली से टकराने पर हुआ। सूचना मिलने पर 100 नंबर डायल पुलिस की गाड़ी मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन

हादसा मंगलवार रात करीब सवा आठ बजे संसारपुर एवं बुबका गांव के बीच मदरसे के सामने हुआ। स्विफ्ट कार सवार चार दोस्त किसी काम से छुटमलपुर जा रहे थे। रास्ते में संसारपुर गांव से पहले मदरसे के सामने उनकी कार सड़क किनारे खड़ी लकड़ियों से भरी ट्रैक्टर-ट्राली से टकरा गई। हादसे में कार में सवार शुभम (30) पुत्र सुशील गुप्ता निवासी सुल्तानपुर चिलकाना, एहतेशाम (28) पुत्र अहसान निवासी तितोली थाना मंगलौर, गौतम (35) पुत्र लेखराज निवासी गांव सिकंदरपुर थाना खानपुर व राशिद नगला इमरती थाना रुड़की, जनपद हरिद्वार ( उत्तराखंड) गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर 100 नंबर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायलों को कार के अंदर से निकाल कर सीएचसी पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान शुभम की मौत हो गई। अन्य घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। बताया गया कि शुभम परिवार में इकलौता था। हादसे में कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें