फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मैक की बिक्री की रोकथाम के लिए मांगा जन सहयोग

विज्ञापन
विज्ञापन
चिलकाना (सहारनपुर)। क्षेत्र में बिक रही स्मैक की रोकथाम के लिए चिलकाना पुलिस ने गांव दुमझेड़ा में ग्रामीणों के साथ बैठक कर जनता से सहयोग मांगा है। बुधवार दोपहर बाद थाना प्रभारी विनोद कुमार सिंह ने पुलिस टीम के साथ गांव दुमझेड़ा में ग्रामीणों के साथ बैठक की। थाना प्रभारी ने ग्रामीणों से कहा कि इस क्षेत्र में स्मैक की खरीद फरोख्त तथा उसके प्रयोग का प्रचलन बढ़ रहा है। क्षेत्र में बच्चे भी स्मैक का प्रयोग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्मैक से जहां धन की हानि हो रही है, वहीं शारीरिक नुकसान भी हो रहा है। उन्होंने स्मैक के कारोबार को बंद करने के लिए जनता से सहयोग की अपील की। थाना प्रभारी ने पूर्व प्रधान तथा वर्तमान प्रधान को स्मैक की रोकथाम की जिम्मेदारी सौंपी। दोनों प्रधानों ने पुलिस को आश्वासन दिया कि तीन दिन के भीतर ग्रामीणों की बैठक कर लोगों को स्मैक की रोकथाम के बारे में कहा जाएगा। थाना प्रभारी ने कहा कि यदि कोई स्मैक की खरीदारी करते हुए पकड़ा गया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। स्मैक के व्यापार को बढ़ावा देने वालों को भी नहीं बख्शा जाएगा। बैठक में प्रधान मो. आकिल, पूर्व प्रधान डा. नदीम, नौशाद, मास्टर उबैद, डा. इकराम, जमशैद, महताब, हारुन, नसीम, आदिल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें