फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिल के 18 लाख रुपये जमा कराए

विज्ञापन
विज्ञापन
साढ़ौली कदीम (सहारनपुर)। शिविर में ब्याज मुक्त विद्युत बिल जमा कराने के लिए 63 उपभोक्ताओं ने पंजीकरण करा विद्युत बिलों के लगभग 18 लाख रुपये जमा कराये।
विज्ञापन

शुक्रवार को सलेमपुर गदा बिजलीघर से जुडे़ गांव रसूलपुर में विद्युत निगम ने बकाया बिल जमा कराने के लिए ब्याज मुक्त पंजीकरण शिविर का आयोजन किया। संबंधित जेई राजकुमार सिंह ने बताया कि शिविर में आसपास के गांवों से जुड़े 63 उपभोक्ताओं ने पंजीकरण कराया। शिविर के माध्यम से लगभग 18 लाख रुपये के बकाया बिलों का जमा कराया गया। उन्होंने बताया कि शत प्रतिशत ब्याज छूट के लिए उपभोक्ताओं को 31 जनवरी 2019 तक बकाया बिल की 30 प्रतिशत धनराशि जमा करा पंजीकरण कराना होगा। शेष धनराशि वह 31 मार्च 2019 तक आसानी से जमा करा सकते हैं। उपभोक्ता जमा कराई गई धनराशि की रसीद अवश्य प्राप्त कर लें। शिविर में एसडीओ प्रदीप यादव, विकास कुमार, पवन कुमार, राजीव सैनी, अजय कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें