फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना माफियाओं के खिलाफ चलेगा अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। गन्ना विभाग ने गन्ना माफिया पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। जिस क्षेत्र में अवैैध गन्ना खरीद पाई जाएगी, उस क्षेत्र के ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक और गन्ना विकास समिति के सचिव जिम्मेदार होंगे। साथ ही विभागीय अधिकारियों की टीम द्वारा किया जा रहा गन्ना माफियाओं का चिह्नीकरण भी अंतिम चरण में है।
विज्ञापन

गन्ना माफियाओं के खिलाफ विभाग ने सख्ती करने का मूड बना लिया है। इसके लिए जिला गन्ना अधिकारी कृष्ण मोहन मणि त्रिपाठी ने शुक्रवार को विभागीय अधिकारियों और शुगर मिलों के गन्ना प्रबंधकों के साथ बैठक की। उन्होंने गन्ना विभाग के अधिकारियों को आगामी तीन दिनों में गन्ना माफियाओं के खिलाफ छापेमारी कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यदि गन्ने की अवैध खरीद होते हुए पाई गई तो गन्ना विकास समिति का सचिव और क्षेत्र का ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक जिम्मेदार होंगे। उन्होंने बकाया गन्ना मूल्य भुगतान में कोताही बरतने वाली शुगर मिलों को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द ही भुगतान नहीं हुआ तो विधिक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि रामपुर मनिहारान में अवैध गन्ना खरीद केंद्र चलाने वाले के खिलाफ रामपुर थाने में नानौता शुगर मिल के अधिकारियों ने तहरीर दी है। गन्ना भवन सभागार में आयोजित बैठक में ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक इन्द्रजीत याद, रीना, मणिकांत कुमार, ऋषिपाल, डॉक्टर उदयभान, डॉक्टर यशपाल और सचिव ओमप्रकाश, ओमवीर और देवेंद्र चौधरी आदि रहे।

गन्ना माफिया के चिह्नीकरण के लिए बनी टीम
सहारनपुर। गन्ना विभाग ने गन्ना माफियाओं के चिह्नीकरण के लिए विभागीय टीम का भी गठन किया हुआ है। इसमें अध्यक्ष ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक घनश्याम सिंह हैं। उनके साथ ही ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक रीना, गन्ना विकास निरीक्षक ओमवीर सिंह और गन्ना पर्यवेक्षक मंडल सिंह सदस्य हैँ। इनका कार्य जनपद भर से मिल रही सूचनाओं की विस्तृत जांच कर गन्ना माफिया को चिह्नित करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें