फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागेश्वर मंदिर समिति के अध्यक्ष को भेजा नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
बागेश्वर मंदिर समिति के अध्यक्ष को नोटिस
विज्ञापन

सहारनपुर। बागेश्वर महादेव मंदिर समिति के अध्यक्ष को पुलिस ने नोटिस भेजा है। आरोप है कि अफवाह फैलाकर माहौल खराब करने की कोशिश की गई। यही नहीं खुफिया विभाग को मामले की जांच में लगाया गया है। उधर, मंदिर समिति के अध्यक्ष ने नोटिस मिलने से इंकार किया है।
बेहट रोड स्थित बागेश्वर महादेव मंदिर के बाहर लगे होर्डिंग पर 31 दिसंबर की रात को कुछ लोगों ने कालिख पोत दी। जिसकी सूचना मंदिर समिति के अध्यक्ष राजीव गोयल ने पुलिस को दी थी। आरोप है कि उन्होंने पुलिस को नारेबाजी की भी सूचना दी थी। पुलिस ने मामले को संवेदनशील मानते हुए तुरंत कार्रवाई की। चार युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की। जिसके बाद पुलिस ने सूचना को झूठा करार दिया। यहां तक कि पुलिस ने मंदिर समिति के अध्यक्ष पर झूठी सूचना देकर तथा अफवाह फैलाकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश का भी आरोप लगाया। पुलिस ने इस मामले में मंदिर समिति अध्यक्ष राजीव गोयल को नोटिस जारी कर दिया है।
विज्ञापन

एसएसपी दिनेश कुमार का कहना है कि मंदिर समिति के अध्यक्ष राजीव गोयल को नोटिस भेजा गया है, क्योंकि राजीव गोयल ने अफवाह फैलाकर अशांति फैलाने की कोशिश की। इसकी जांच बैठा दी गई है। ऐसी सूचना देने के पीछे मंशा क्या रही, इसका पता लगाया जा रहा है। खुफिया विभाग से भी जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन

मैंने कोई गलत सूचना नहीं दी- राजीव गोयल
बागेश्वर महादेव मंदिर समिति के अध्यक्ष राजीव गोयल का कहना है कि पुलिस उन्हें बेवजह फंसा रही है। उन्होंने कोई झूठी सूचना नहीं दी। उन्होंने पहले भी पुलिस को यही बताया था कि तीन युवक आए थे, उन्हें नहीं पता कि वह किस समुदाय के थे। वह तो उस समय मंदिर के अंदर थे। उन्हें नहीं पता कि किसने नारेबाजी की, किसने होर्डिंग पर कालिख पोती। सिर्फ सूचना देना ही गलत समझ लिया गया है। उन्हें इस प्रकार की अफवाह से कोई लाभ नहीं है। वह कोई राजनीतिक व्यक्ति नहीं है। उन पर लगे आरोप गलत हैं। हालांकि अभी उन्हें अभी कोई नोटिस नहीं मिला है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें