फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उतर प्रदेश व्यापार मंडल की महानगर इकाई की घोषणा

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल की महानगर इकाई की घोषणा
विज्ञापन

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल की कार्यक्रम में महानगर इकाई की घोषणा की गई। इसमें मुकेश सेठी को महानगर अध्यक्ष और विनीत कर्णवाल को महानगर प्रभारी बनाया गया है।
विज्ञापन

सोमवार को घंटाघर स्थित एक सभागार में आयोजित कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष राधेश्याम नारंग के नेतृत्व में महानगर कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें दीपक जैन को महानगर महामंत्री, श्रीकृष्ण गुप्ता को कोषाध्यक्ष, सरदार जोगेंद्र सिंह ठकराल को वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाया गया है। प्रांतीय अध्यक्ष राधेश्याम नारंग ने कहा कि अर्थव्यवस्था में गिरावट आने की मार व्यापारी समाज झेल रहा है। उन्होंने कहा कि जीएसटी और खुदरा बाजार में विदेशी निवेश के बढ़ने से भी व्यापारी संकट में है। उन्होंने कहा कि व्यापारियों को इसके खिलाफ एकजुट होकर संघर्ष करना होगा। उन्होंने 17 दिसंबर को लखनऊ के जीपीओ रोड पर होने वाले कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में व्यापारियों के पहुंचने का आह्वान किया। बाद में नवनियुक्त पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत जुलूस निकाला गया। विरेंद्र कुमार बहल, भारत कर्णवाल, संजीव चावला, राजीव भरतरी, अनिल धारिया, अमित माहेश्वरी, संजय बजाज, प्राणनाथ कपूर, ओमप्रकाश कंसल, चांद किशन गांधी, जगमोहन खन्ना, राजेंद्र हांडा, कौशल भारद्वाज, राजीव फुटेला, अविनाश जैन, विनय जिंदल, ओमप्रकाश अरोडा, प्रवीन वर्मा, रोहित कोहली आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें