फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली-देहरादून हाईवे पर आसान होगा सफर

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली-देहरादून हाईवे पर आसान होगा सफर
विज्ञापन

बिहारीगढ़ (सहारनपुर)। दिल्ली देहरादून हाईवे पर सफर अब आसान हो जाएगा। फोरलेन निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। कंपनी ने दावा किया है फोरलेन के एक साइड का निर्माण 20 दिन में पूरा कर लिया जाएगा। इस समय गड्ढों की वजह से सफर में दिक्कतें आ रही हैं।
दिल्ली-देहरादून हाईवे एनएच 307 का निर्माण कार्य पिछले काफी समय से चल रहा है। निर्माण कार्य कस्बे तक पहुंच गया है। निर्माण कार्य कराने वाली कंपनी के जनरल मैनेजर राजकुमार का कहना है कि निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। कस्बे में सड़क के दोनों तरफ 72 फीट भूमि खाली होनी है। 20 दिन में एक साइड की सड़क का निर्माण कार्य पूरा करा दिया जाएगा। कार्य पूरा होने से देहरादून से दिल्ली, मेरठ, हरियाणा, पंजाब आने और जाने में कम समय में लोग अपनी यात्रा पूरी कर सकेंगे और जाम व दुर्घटनाओं से भी निजात मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, कस्बे के लोगों का कहना है कि हाईवे निर्माण से क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी। नगेंद्र कुमार का कहना है कि फोरलेन के निर्माण के बाद विकास होगा। नए उद्योगों के लगने के अवसर मिलेंगे। इससे बेरोजगारी भी कम होगी। हाईवे के निर्माण के बाद सफर भी आसान हो जाएगा। डा. ऋषिपाल सैनी का कहना है कि हाईवे का निर्माण होने के बाद कस्बे और आसपास के लोगों को देहरादून, दिल्ली, मेरठ, हरियाणा, पंजाब जाने में पहले से कम समय लगेगा। इससे आए दिन लगने वाले जाम से भी मुक्ति मिलेगी। जयपाल कांबोज का कहना है कि किसानों की जमीनों के रेट बढ़ जाएंगे। इसका किसानों को लाभ मिलेगा। इसके साथ ही सफर में कम समय लगने के कारण दूर-दराज की मंडियों में किसान अपनी फसल को आसानी से ले जा सकेंगे। प्रधान पति राजकिशोर सैनी का कहना है कि किसी भी क्षेत्र के विकास के लिए बेहतर आवागमन होना बेहद जरूरी है। जब तक क्षेत्र में आवागमन के लिए बेहतर सड़कें नहीं होगी तो विकास भी संभव नहीं होगा। हाईवे निर्माण से हायर सेंटर जाने वाले मरीजों को भी समय से उपचार मिल पाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें