फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐतिहासिक मेला गुघाल का उद्घाटन

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। सांप्रदायिक सौहार्द का प्रतीक मेला गुघाल बुधवार से शुरू हो गया। 20 दिन चलने वाले मेले का उद्घाटन भाजपा के पश्चिमी क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्वनी त्यागी ने रिबन काटकर किया।
विज्ञापन

जाहरवीर गुग्गावीर जी महाराज की स्मृति में आयोजित मेला गुघाल का उद्घाटन मेला पंडाल में आयोजित उद्घाटन समारोह में किया गया। शाम सवा सात बजे पहुंचे भाजपा के पश्चिमी क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्वनी त्यागी ने किया। उन्होंने कहा कि मेला गुघाल सहारनपुर ही नहीं, बल्कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेलों में प्रमुख मेला है। मंडलायुक्त चंद्रप्रकाश त्रिपाठी, डीआईजी शरद सचान, एसएसपी उपेंद्र कुमार अग्रवाल, महापौर संजीव वालिया, नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष बिजेंद्र कश्यप, पूर्व नगर विधायक राजीव गुंबर, महानगर अध्यक्ष राकेश जैन, जसवंत सैनी, मोहित बेनीवाल, राहुल लखनपाल शर्मा, मेला चेयरमैन/पार्षद मुकेश गक्कड़, मेला अधिकारी आलोक श्रीवास्तव समेत भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें