फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्दाश्त नहीं होगी पांवधोई की सफाई में लापरवाही

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। कमिश्नर चंद्रप्रकाश त्रिपाठी शुक्रवार को फिर से पांवधोई नदी का निरीक्षण किया। बाबा लाल दास बाड़े पर बने घाट पर पहुंचकर साफ सफाई का जायजा लिया। साथ ही नगर निगम, सिंचाई विभाग, वन विभाग आदि के अधिकारियों को जरूरी कदम उठाने के लिए दिशा निर्देश दिए। नदी की सफाई, सुरक्षा में लापरवाही मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी अधिकारियों को दी।
विज्ञापन

उन्होंने नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह को नदी को नियमित रूप से साफ कराने के निर्देश दिए। दो टूक कहा कि नदी की धारा में गंदगी कतई न आने पाए। इसके लिए हर संभव कदम उठाए जाएं। नदी कि तटों पर वॉकिंग पार्क बनाने को भी कहा। जल निगम के अधीक्षण अभियंता सूरज लाल को नाजिम व अजमत कालोनी के पास के नालों की टेपिंग 15 अगस्त तक करा लेने के निर्देश दिए, जिससे नालों का पानी किसी भी तरह से नदी में न गिरे। नदी पर और घाट बनाने तथा घाटों के कायाकल्प के लिए तेजी से जरूरी कदम उठाने की बात कही। डीएफओ विजय सिंह को नदी के किनारों को चिह्नित कर रुद्राक्ष के पौधे लगाने और उन्हें सुरक्षित रखने के लिए जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए गए। बुद्धू घाट से सटाकर बनी दीवार को हटाने के निर्देश दिए, जिससे मार्ग का चौड़ीकरण और कायाकल्प किया जा सके। उन्होंने घाट से नाजिम कॉलोनी तक मार्ग को विस्तारित करने के निर्देश एसडीए के उपाध्यक्ष सुखलाल भारती को दिए। नदी पर और पुल बनाने के निर्देश दिए, जिससे लोगों को एक छोर से दूसरे छोर पर जाने में परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि जिन विभागों और अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए गए हैं वह अभी से काम में जुट जाएं। याद रहे कि नदी के कायाकल्प, सुरक्षा और सफाई में लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आगे भी वह आकस्मिक निरीक्षण कर कार्यों का जायजा लेंगे। उनके साथ एसडीए के उपाध्यक्ष सुखलाल भारती, नगर आयुक्त ज्ञानेंद्र सिंह, डीएफओ विजय सिंह, अधीक्षण अभियंता जल निगम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें