फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराफ की दुकान चोरी में लापरवाही पर दो सिपाही निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। चिलकाना के पठेड़ में तीन दिन पूर्व सर्राफ की दुकान में हुई लाखों रुपये की चोरी के मामले में गश्ती ड्यूटी में तैनात दो सिपाहियों पर गाज गिर गई। एसएसपी ने दोनों सिपाहियों को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन

चिलकाना थाना क्षेत्र के गांव पठेड़ में बेहट निवासी फुरकान राणा की बस स्टैंड पर राणा ज्वैलर्स के नाम से दुकान है। शनिवार रात चोरों ने बारिश के दौरान ही दुकान का शटर तोड़कर लाखों रुपये के सोने चांदी के आभूषण तथा पचास हजार की नकदी, एटीएम कार्ड, बैंक की पास बुक तथा चैक बुक चोरी कर ली थी। चोर अपने साथ दुकान में रखी लोहे की करीब दो क्विंटल की तिजोरी भी ले गए थे। माना जा रहा है कि चोरों ने अलमारी को ढोने में किसी बड़े वाहन का इस्तेमाल किया। चोरी के मामले में पुलिस के हाथ अभी तक कोई सुराग नहीं लग सका है। चोरों का पता लगाने के लिए फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट तथा डॉग स्कवायड टीम भी मौके पर पहुंची थी।
बताया गया कि इस मामले में गश्ती पुलिस में तैनात दो पुलिसकर्मियों की लापरवाही सामने आई है। चोरी की रात पठेड़ पुलिस चौकी के दो सिपाही मोहसिन तथा दीपक कुमार इस क्षेत्र में गश्त पर थे। दो सिपाहियों के गश्त में होने के बावजूद बस स्टैंड जैसे व्यस्ततम क्षेत्र में चोरी की घटना को एसएसपी ने गंभीरता से लिया है। सोमवार को एसएसपी उपेंद्र कुमार अग्रवाल ने इसे बड़ी लापरवाही मानते हुए सिपाही मोहसिन तथा दीपक को निलंबित कर दिया है। थाना प्रभारी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि कुछ सुराग मिले हैं, शीघ्र ही चोरी का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें